वाडो-काई कराटे चैम्पियनशिप-२०२६/आठ स्वर्ण सहित कुल ३३ पदक जीतकर पाटलिपुत्र विद्यापीठ ने इतिहास रचा
प्रियंका भारद्वाज / पटना, १८ सितम्बर। केन्द्रीय विद्यालय शिक्षा परिषद से १२ वीं कक्षा तक की मान्यता-प्राप्त विद्यालय “पाटलिपुत्र विद्यापीठ” के छात्र-छात्राओं ने आठ स्वर्ण पदक सहित कुल ३३ पदक जीत कर, “वाडो-काई कराटे चैंपियन शिप-२०२६” को अपने पक्ष में कर लिया।
सगुना मोड़ बेली रोड स्थित होटल रेड वेलभेट में, फाइटर मार्शल आर्ट, पटना द्वारा आयोजित इस प्रतिस्पर्धा में पटना, गया और वैशाली आदि जिलों से भाग लेने वाले कुल १६ कराटे क्लब और विद्यालयों में पाटलिपुत्र विद्यापीठ को सर्वाधिक पदक जीतने के कारण विजेता घोषित किया गया। यह पहली बार हुआ है जब किसी एक विद्यालय ने इतनी बड़ी संख्या में पदक जीते हैं ।आयोजक संस्था फ़ाइटर मार्शल आर्ट्स को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विद्यापीठ के विद्यार्थियों गौरव, विराट, हर्ष, अनमोल, संदर्भ, राजू, ऐश्वरी और अथर्व ने स्वर्ण, उत्तर उत्तरायण , हर्षित, अन्वेष, विराज, शिवराज, उत्कर्ष, अर्णव, प्रतीक, ज्ञाना, नवजोत,अश्मित और अंशराज ने रजत तथा आर्यन, प्रियांशु, अनिरुद्ध, वैष्णवी, ऋषिका, उत्कर्ष, अंशराज, अनुष्का, सौम्या, अनन्या और आनंद ने कांस्य पदक प्राप्त किए ।
विद्यापीठ की ओर से विद्यालय के खेल-शिक्षक सूरज कुमार शर्मा ने पदक विजेता विद्यार्थियों के साथ विजेता-ट्रॉफी ग्रहण किया। विद्यालय की इस उपलब्धि पर विद्यापीठ के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ, उपाध्यक्ष किरण झा, सचिव डा आकाश कुमार और प्रधानाचार्या मेनका झा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, खेल-प्रशिक्षक सूरज शर्मा समेत सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी है ।