राजनाथ सिंह ने कहा—संकल्प, सेवा, नवाचार और समावेशी समृद्धि से विकसित भारत की ओर बढ़ रहा देश
सौरभ निगम /रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए नागरिकों में दृढ़ संकल्प, लचीलापन, करुणा, नवाचार, शक्ति, समावेशी समृद्धि और मजबूत राष्ट्रीय भावना को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दे रही है।
केरल के कोच्चि में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश अपनी सदियों पुरानी मूल्यों और परंपराओं से प्रेरणा लेते हुए नागरिकों की सुरक्षा, सेवा की भावना, लक्ष्य प्राप्त करने के संकल्प, करुणा और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहा है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय क्षमताओं को मजबूत करने, समावेशी समृद्धि सुनिश्चित करने और वैश्विक स्तर पर भारत की भूमिका को सशक्त बनाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने इसे विकसित भारत @ 2047 के संकल्प से जोड़ते हुए देशवासियों से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
#RajnathSingh #ViksitBharat2047 #NarendraModi #India #Kochi #Kerala #DefenceMinister #CountryInsideNewsAgency