ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में जिंदल पॉलिसी कॉन्क्लेव का उद्घाटन
सौरभ निगम /ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में जिंदल पॉलिसी कॉन्क्लेव का उद्घाटन, एल. मुरुगन ने ‘लॉ, पॉलिसी और क्रिएटिव इकोनॉमी’ पर दिया संबोधन.
सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने आज ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में आयोजित जिंदल पॉलिसी कॉन्क्लेव के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। उन्होंने कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए “लॉ, पॉलिसी, एंड द क्रिएटिव इकोनॉमी” विषय पर अपने विचार रखे।
युवा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए डॉ. एल. मुरुगन ने भारत की तेजी से बढ़ती क्रिएटिव इकोनॉमी को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि विचार, कल्पना, संस्कृति, नवाचार और बौद्धिक संपदा भारत की रचनात्मक अर्थव्यवस्था को नई गति दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि क्रिएटिव इकोनॉमी वैश्विक जीडीपी में 3.1 प्रतिशत और वैश्विक रोजगार में 6.2 प्रतिशत का योगदान देती है। अनुमान के अनुसार भारत में करीब 5.7 करोड़ लोग पहले से ही सांस्कृतिक और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े व्यवसायों में कार्यरत हैं।
मंत्री ने युवाओं से रचनात्मकता, नवाचार और बौद्धिक संपदा की ताकत का उपयोग करते हुए भारत की क्रिएटिव इकोनॉमी को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।