महिला सशक्तिकरण के बिना विकसित बिहार की कल्पना अधूरी : स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार
Kaushlendra pandey / महिला सशक्तिकरण के बिना विकसित बिहार की कल्पना अधूरी : स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार.
पटना के बापू सभागार में बिहार राज्य महिला आयोग के 25वें रजत जयंती समारोह में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने शामिल होकर महिलाओं को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और उन्हें न्याय दिलाने में बिहार राज्य महिला आयोग की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बिहार में महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं। पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण तथा सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण जैसे कदमों ने महिलाओं की भागीदारी को नई मजबूती दी है।
उन्होंने कहा कि जीविका के माध्यम से बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया गया। इससे महिलाओं को अपने परिवार के साथ-साथ समाज और प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिला।
निशांत कुमार ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल अधिकार देने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा, समान अवसर और आत्मनिर्भरता प्रदान करना भी जरूरी है। उन्होंने बिहार राज्य महिला आयोग की रजत जयंती पर आयोग के कार्यों की सराहना करते हुए आने वाले वर्षों में और प्रभावी भूमिका निभाने की उम्मीद जताई।
समारोह के दौरान बिहार राज्य महिला आयोग पर विशेष डाक टिकट जारी किया गया तथा रजत जयंती स्मारिका का विमोचन भी किया गया।
सशक्त नारी, समृद्ध बिहार।
#NishantKumar #HealthMinister #Bihar #BiharNews #NariShakti #WomenEmpowerment #SamriddhBihar #BiharWomenCommission #PatnaNews #CountryInsideNewsAgency