मोतिहारी के हुसैनी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत, पूर्व विधायक और भाजपा नेता सुनील तिवारी रहे मौजूद
प्रियंका भारद्वाज /मोतिहारी के हुसैनी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत, पूर्व विधायक और भाजपा नेता सुनील तिवारी रहे मौजूद
मोतिहारी के हुसैनी स्थित हाई स्कूल के मैदान में आज बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी का भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुनील तिवारी ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
मुख्यमंत्री के हुसैनी पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुनील तिवारी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र की जनता की ओर से उनका अभिनंदन किया और मुख्यमंत्री के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की।
इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर उत्साह का माहौल रहा।
भाजपा नेता सुनील तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सरकार विकास और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का हुसैनी आगमन क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह का विषय है।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं और सरकार की विभिन्न योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई। स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार के साथ मजबूती से खड़े रहने की बात कही।
मोतिहारी से कंट्री इनसाइड समाचार एजेंसी की रिपोर्ट।