प्रधानमंत्री मोदी ने अशोक सिंहल को किया याद, बोले- उनका जीवन और विचार हमेशा प्रेरित करेंगे
Kaushlendra Pandey /नई दिल्ली से कंट्री इनसाइड न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धेय अशोक सिंहल जी को याद करते हुए उन्हें दृढ़ संकल्प और सादगी का अद्भुत संगम बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि संगठन के कार्यों के प्रति अशोक सिंहल की निष्ठा, आध्यात्मिक आस्था और सामाजिक एकता के लिए उनका समर्पण हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किए अपने संदेश में अशोक सिंहल के साथ बिताए कुछ यादगार पलों की तस्वीरें भी साझा कीं। उन्होंने बताया कि अशोक सिंहल जी के जीवन और विचारों को समर्पित उनका एक आलेख भी प्रकाशित हुआ है।
प्रधानमंत्री ने श्रद्धेय अशोक सिंहल के व्यक्तित्व और उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनके जीवन के आदर्श और विचार आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।
कंट्री इनसाइड न्यूज़ एजेंसी — Right Message, Right Communication
#NarendraModi #AshokSinghal #PMModi #Tribute #AshokSinghalJi #SocialUnity #Spirituality #CountryInsideNewsAgency