मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले RMZ Infrastructure के अध्यक्ष दीपक छाबड़िया, झारखंड में बड़े निवेश पर हुई चर्चा
उमर फारुख की रिपोर्ट / रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज रांची में RMZ Infrastructure के President दीपक छाबड़िया ने मुलाकात की। इस दौरान झारखंड में निवेश की संभावनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में Global Capability Centres (GCCs) की स्थापना के साथ-साथ IT, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सेमीकंडक्टर, न्यूक्लियर एनर्जी और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग जैसे भविष्य के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निवेश और क्षमता निर्माण पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में भविष्य की तकनीकों और आधुनिक उद्योगों के लिए मजबूत आधार तैयार करने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। राज्य में निवेश आने से युवाओं के लिए रोजगार और नए अवसरों का विस्तार होगा।
बैठक में झारखंड के मेहनती और प्रतिभाशाली युवाओं के लिए राज्य में ही उच्च-कौशल वाले रोजगार के अवसर तैयार करने तथा झारखंड को देश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला राज्य बनाने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और RMZ Infrastructure के बीच हुई यह मुलाकात झारखंड में IT, AI, सेमीकंडक्टर और उन्नत विनिर्माण जैसे उभरते क्षेत्रों में संभावित निवेश की दिशा में महत्वपूर्ण बातचीत के रूप में देखी जा रही है।