राजद के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद यादव के निधन पर लालू-राबड़ी और तेजस्वी ने जताया शोक, सम्मान में आधा झुका पार्टी का झंडा
पटना /राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद , पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ,सांसद डॉ मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह, श्री उदय नारायण चौधरी,राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ कांति सिंह,जयप्रकाश नारायण यादव,राष्ट्रीय महासचिव श्री भोला यादव, सैयद फैसल अली, बीनू यादव,राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा, सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव, श्री संजय यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह, राष्ट्रीय सचिव श्री कार्तिकेय सिंह, राजद के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार सिंह,डॉ तनवीर हसन, पूर्व मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता , कुमार सर्वजीत ,प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, विधायक श्री राहुल शर्मा, सूबेदार दास, विधान पार्षद नागेंद्र प्रसाद उर्फ रिंकू यादव, कारी मो शोहैब ,प्रदेश के राजद के नेता श्री शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद, डॉ उर्मिला ठाकुर , पूर्व विधायक सुदय यादव, सतीश कुमार दास,
सहित अन्य नेताओं ने जहानाबाद के पूर्व विधायक सच्चिदानंद यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इनके निधन से राजद को बड़ा नुकसान हुआ है । ये पार्टी के कर्मठ एवं संघर्षशील, जुझारू नेता और कार्यकर्ता थे। इस दुख की घड़ी में राजद परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है और इस असहनीय पीड़ा को उनके परिवार को सहने की शक्ति ईश्वर प्रदान करे, यही ईश्वर से प्रार्थना है।
बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के नेता एजाज अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी के निर्देशानुसार उनके सम्मान में पार्टी का झंडा आधा झुका दिया गया। पिछले कुछ दिनों से पटना के मेदांता अस्पताल में इलाज करवा रहे थे आज उनका निधन हो गया।