सादगी और राष्ट्रसेवा के प्रतीक थे शास्त्री जी – नीतीश कुमार
02 अक्टूबर 2026, पटना। जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद माननीय श्री नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया।
उन्होंने कहा कि शास्त्री जी का सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी सार्वजनिक जीवन के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने अपने दृढ़ नेतृत्व से देश को आत्मविश्वास दिया और राष्ट्रीय एकता को मजबूती प्रदान की।
श्री नीतीश कुमार जी ने कहा कि शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।
शास्त्री जी का आदर्श जीवन आने वाली पीढ़ियों को ईमानदार सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।