कल दिनांक 7 अक्टूबर 2026 को राज्य भर के सभी 534 प्रखंड मुख्यालयों पर ज्ञानेश भगाओ लोकतंत्र बचाओ आक्रोश मार्च और पुतला दहन का कार्यक्रम इंडिया गठबंधन की ओर से किया जाएगा : एजाज अहमद
पटना 6 अक्टूबर 2026 /बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के नेता एजाज अहमद ने बताया कि इंडिया गठबंधन की ओर से लोकतंत्र बचाने की लड़ाई को बिहार में मजबूती प्रदान करने के लिए कल दिनांक 07 अक्टूबर,2026 को राज्य भर के 534 प्रखंड मुख्यालयों पर ज्ञानेश भगाओ लोकतंत्र बचाओ आक्रोश मार्च और पुतला दहन का कार्यक्रम किया जाएगा।
इन्होंने आगे कहा कि ज्ञानेश भगाओ लोकतंत्र बचाओ आंदोलन को धार देने के लिए इंडिया गठबंधन की ओर से दिनांक 08 अक्टूबर को राज्य भर के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना दिया जाएगा। और उसी दिन नेता प्रतिपक्ष और इंडिया गठबंधन के नेता श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं, सांसदों, पूर्व सांसदों , विधायकों, पूर्व विधायकों, विधान पार्षदों तथा पूर्व विधान पार्षदों के अलावा इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पटना में सचिवालय के समीप शहीद स्मारक स्थल से राज भवन मार्च किया जाएगा,और महामहिम राजपाल महोदय को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
एजाज ने आगे बताया कि आज नई दिल्ली में इंडिया महागठबंधन के सभी दलों की ओर से नरेंद्र मोदी- अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता के खिलाफ नई दिल्ली चुनाव आयोग के कार्यालय पर लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों के साथ हजारों की संख्या में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने ज्ञानेश भगाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च कर लोकतंत्र की रक्षा के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता के इस्तीफा की मांग की।
इस अवसर पर मार्च में शामिल इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ राष्ट्रीय जनता दल के सांसदों ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रही है। जिस तरह से माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग के कार्यों पर कड़ी टिप्पणियां की है,उससे यह स्पष्ट होता है की चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर कठपुतली की तरह काम कर रही है। और देश के लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर कर रही है। बिहार में सबसे पहले एसआईआर मोदी- अमित शाह के कहने पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता ने करवाया। जो बिहार लोकतंत्र की जननी है उस बिहार में मोदी- अमित शाह ने लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयोग किया। नेताओं ने कहा कि हम लोग लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष और आंदोलन करते रहेंगे। देश के लिए लोकतंत्र को बचाना आवश्यक है और फर्जीवाड़ा की सरकार जो जनता के वोट की चोरी करके बनी हुई हैं, उसके खिलाफ बिहार में ज्ञानेश भगाओ लोकतंत्र बचाओ आंदोलन को मजबूत किया जाएगा।
एजाज ने आगे कहा कि इंडिया गठबंधन बिहार में तेजस्वी जी के नेतृत्व में लोकतंत्र बचाने की लड़ाई को मजबूती से लड़ेंगी। और चुनाव आयोग के बेईमानी का पर्दाफाश करेंगी। बिहार में नरेंद्र मोदी -अमित शाह और चुनाव आयोग के खिलाफ लोकतंत्र बचाने की लड़ाई तेजस्वी जी के नेतृत्व में लड़ी जाएगी ।
(एजाज अहमद)