बिहार विधान परिषद के दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कुमर राऊत को तेजस्वी जी के कार्यों से प्रभावित होकर सभी वर्गों के शिक्षकों का विश्वास और समर्थन मिल रहा है
17 अक्टूबर 2026: बिहार विधान परिषद के दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राजद समर्थित प्रत्याशी श्री कुमर राऊत ने दरभंगा, मधुबनी समस्तीपुर और बेगूसराय के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में दौरा करके दावा किया कि उन्हें सभी वर्गों के शिक्षकों का व्यापक समर्थन मिल रहा है, खासतौर से लालू जी के विचार और तेजस्वी जी के कार्यों से प्रभावित होकर सभी का समर्थन मिल रहा है।
इन्होंने कहा कि शिक्षकों का मानना है कि बिहार में 70 दिनों में दो लाख सत्रह हजार शिक्षकों की बहाली महागठबंधन सरकार में तेजस्वी जी के कार्यकाल में हुई और तेजस्वी जी ने बिहार में नौकरी और रोजगार देकर नौजवानों के चेहरे पर खुशहाली लाई । साथ ही चार लाख के करीब शिक्षकों को नियमित करके उन्हें वेतनमान देने का महागठबंधन सरकार में तेजस्वी जी ने फैसला लिया और उसको अमलीजामा भी पहनाया।
श्री कुमर राऊत ने आगे कहा कि शिक्षकों के अधिकार, सम्मान और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के संकल्प के साथ हमारा जनसंपर्क अभियान निरंतर जारी है और शिक्षकों का समर्थन और विश्वास उन्हें मिल रहा है।
श्री कुमर राऊत के पक्ष में राष्ट्रीय जनता दल के नेता लगातार जनसंपर्क और शिक्षकों के बीच प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इनके लिए दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय के राष्ट्रीय जनता दल के नेता हर दिन जनसंपर्क और प्रचार प्रसार कर रहे हैं।
श्री राऊत ने आगे कहा कि जनसंपर्क और प्रचार प्रसार अभियान के दौरान शिक्षक साथियों से मिले स्नेह, आशीर्वाद और समर्थन ने मेरे संकल्प को और मजबूत किया है। शिक्षकों की आवाज़ को सदन तक पहुँचाने और उनके हक़ की लड़ाई लड़ने के लिए मैं सदैव प्रतिबद्ध हूँ। शिक्षकों के हक़ की बात करेंगे, शिक्षा के विकास के लिए प्रयास करेंगे।
इन्होंने शिक्षकों से 23 अक्टूबर को प्रथम वरीयता का मत देकर अपना आशीर्वाद और समर्थन देने की अपील की।