राज लक्ष्मी ज्वेलर्स के शोरूम पहुंचे अभिनेता पंकज केसरी
आशीष की रिपोर्ट /पटना : राज लक्ष्मी ज्वेलर्स के राजा बाजार स्थित शोरूम में बॉलीवुड एवं साउथ फिल्मों के अभिनेता पंकज केसरी विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे। इस अवसर पर शोरूम के संचालक निखिल राज और रूबी शाह ने उनका स्वागत किया। अभिनेता के आगमन को लेकर शोरूम में उत्साह का माहौल रहा।
कार्यक्रम के दौरान पंकज केसरी ने राज लक्ष्मी ज्वेलर्स के कलेक्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि आभूषण भारतीय परंपरा, संस्कृति और खूबसूरती का अहम हिस्सा हैं। ग्राहकों का विश्वास और गुणवत्ता किसी भी प्रतिष्ठान की सबसे बड़ी पहचान होती है। इस अवसर पर राज लक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक निखिल राज ने कहा कि हमारे लिए यह बेहद खुशी की बात है कि अभिनेता पंकज केसरी हमारे शोरूम में पहुंचे। हमारा उद्देश्य ग्राहकों को बेहतरीन डिजाइन, गुणवत्ता और विश्वास के साथ आभूषण उपलब्ध कराना है। हम अपने ग्राहकों के साथ मजबूत और भरोसेमंद रिश्ता बनाने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं।