सैनिक स्कूलों के राष्ट्रीय खेलों का भव्य समापन, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने विजेता कैडेटों को पदक और ट्रॉफी देकर बढ़ाया उत्साह
सौरभ निगम / विजयपुरा (कर्नाटक)। देशभर के सैनिक स्कूलों के प्रतिभाशाली कैडेटों की खेल प्रतिभा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का शानदार संगम अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (AISSNG) 2026 के समापन समारोह में देखने को मिला। 7 नवंबर 2026 को सैनिक स्कूल बीजापुर में आयोजित इस भव्य समारोह में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाली विजेता टीमों को पदक और ट्रॉफियां प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कैडेटों की मेहनत, समर्पण और खेल भावना की सराहना की।
इन सैनिक स्कूलों ने हासिल किया चैंपियन बनने का गौरव
राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिताओं के प्रमुख विजेता इस प्रकार रहे—
जूनियर बालक बास्केटबॉल में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने चैंपियनशिप जीती।
जूनियर बालिका बास्केटबॉल में विकासा सैनिक स्कूल विजेता बना।