अमित शाह ने गुजरात की आंतरिक सुरक्षा का लिया जायजा, 2,340 किलोमीटर लंबी तटरेखा की सुरक्षा मजबूत करने का निर्देश
Kaushlendra Pandey /अमित शाह ने केवल कानून-व्यवस्था तक ही बैठक को सीमित नहीं रखा, बल्कि आपदा प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा, अहमदाबाद शहरी बाढ़ प्रबंधन परियोजना तथा शत्रु संपत्तियों के सर्वेक्षण एवं निस्तारण में तेजी लाने की आवश्यकता भी बताई।
बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, केंद्रीय गृह सचिव, गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी तथा गुजरात सरकार के गृह विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के अंत में अमित शाह ने केंद्र और राज्य की सभी सुरक्षा एवं प्रशासनिक एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने तथा तय लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने सुरक्षित, विकसित और नशामुक्त गुजरात के माध्यम से सुरक्षित भारत के निर्माण के संकल्प को दोहराया।
इस बैठक का व्यापक संदेश स्पष्ट है कि देश की आंतरिक सुरक्षा, सीमाओं की निगरानी, नशे के कारोबार पर प्रहार और डिजिटल अपराधों पर नियंत्रण केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं।
कंट्री इनसाइड समाचार एजेंसी की रिपोर्ट।