पटना। दीपावली के पावन अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश कार्यालय में दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया
पटना। दीपावली के पावन अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश कार्यालय में दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय को दीप जलाकर रोशनी से जगमगा दिया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय महासचिव बिनु यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, राजद नेता मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल, बल्ली यादव, मुकुंद सिंह, अरुण कुमार, प्रमोद कुमार राम, निर्भय कुमार अंबेडकर, राजेश यादव, शिवेंद्र तांती, गणेश कुमार यादव, उपेंद्र चंद्रवंशी, विमल कुमार राय एवं बिंदन यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी नेताओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और पटाखे छोड़कर त्योहार की खुशियां मनाईं। पूरे प्रदेश कार्यालय में दीपों की जगमगाहट और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
#RJD #दीपावली #मंगनीलालमंडल #राजद