राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का जन्मदिन राजद कार्यालय में सद्भावना दिवस के रूप में हर्षोल्लास एवं घुमघाम के साथ मनाया जाएगा: एजाज अहमद
पटना 8 नवंबर 2026 /बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि दिनांक 09 नवंबर 2026 (सोमवार), दिन के 01ः00 बजे, राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय, 02 वीरचंद पटेल पथ, पटना में जनप्रिय नेता एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सह राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी का 37वां जन्मोत्सव राजद कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
इस अवसर पर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं गणमान्य नेतागण प्रदेश के कार्यालय पहुँचकर जन्मदिन समारोह में शामिल होकर अपने लोकप्रिय और बिहार के भविष्य तेजस्वी प्रसाद यादव के जन्मदिन पर शामिल होकर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देकर सभी एकजुट होकर उत्साह, उमंग और सामाजिक सद्भाव के साथ जन्मदिन को मनाएँ।