जन्मदिन पर निशांत कुमार, मंत्री सुनील कुमार समेत दिग्गज नेताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दी शुभकामनाएं
Kaushlendra Pandey / पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के जन्मदिन के अवसर पर लोक सेवक आवास में वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और समर्पित कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात कर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर निशांत कुमार, मंत्री सुनील कुमार सहित अन्य मंत्रियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं।

मिले अपार स्नेह और आत्मीय शुभकामनाओं से अभिभूत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि आप सभी का अपार स्नेह, विश्वास और अपनत्व ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। यही बिहार की जनता की सेवा और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने की नई ऊर्जा एवं प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने सभी वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को उनके प्रेम, स्नेह और शुभकामनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद दिया।