85 विधायक वाले जनता दल यू के नेता स्वास्थ्य मंत्री और नीतीश कुमार के सुपुत्र निशांत कुमार के अपमानित होने पर भी चुप्पी क्यों साधे है;कारण स्पष्ट करें: एजाज अहमद
Kaushlendra Pandey /पटना 19 नवम्बर 2026/
जनता दल यू 85 विधायक वाले अपने नेता नीतीश कुमार के सुपुत्र और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के साथ हुए अपमानजनक व्यवहार के बाद भी मौन क्यों साधे है सत्ता और स्वार्थ की राजनीति करने वाले भुंजा पार्टी के लोग भाजपा के इस तरह के कृत्यों और व्यवहार पर चुप्पी समझ से परे है।
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बॉडीगार्ड के द्वारा अपमानित किए जाने और उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने पर राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि सता और स्वार्थ से अभिभूत जनता दल यू के नेता का ज़मीर कब जागेगा। एक तरफ जहां नीतीश जी के नाम पर नीतीश सेतु नाम रखा जा रहा है वही इस सेतु के निरीक्षण के दौरान पुर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुपुत्र निशांत कुमार को अपमानित किया जा रहा यह किस तरह का भारतीय जनता पार्टी का राजनीति है यह समझ परे है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अपमान पर भाजपा और मुख्यमंत्री क्या सोच रखते हैं उन्हें स्पष्ट करना चाहिए । और साथ ही साथ जनता दल यू को यह बताना चाहिए की सत्ता और स्वार्थ की मलाई की राजनीति में वह कब तक अपने नेताओं का अपमान करवाते रहेंगे,85 विधायक वाले जद यू के नेता की चेतना कब जागृत होगी। क्या सत्ता के लिए इन लोगों ने सब कुछ दांव पर लगाकर भाजपा सरनम गच्छामि कर लिया है।