सुशासन दिवस – नीतीश संवाद’ की तैयारियों को लेकर जद (यू) की वर्चुअल बैठक आयोजित, नीतीश कुमार हुए शामिल
Kaushlendra Pandey /सुशासन दिवस – नीतीश संवाद’ की तैयारियों को लेकर जद (यू) की वर्चुअल बैठक आयोजित, नीतीश कुमार हुए शामिल
सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर 23 नवंबर को प्रदेश, जिला एवं प्रखंड कार्यालयों में मनाया जाएगा दीपोत्सव
24 नवंबर 2005 को बिहार को जंगलराज, कुशासन और गरीबी से स्वतंत्रता मिली और सुशासन स्थापित हुआ – संजय कुमार झा
नीतीश कुमार के 20 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियाँ पार्टी की पूंजी, इसे जन-जन तक पहुँचाना हमारा लक्ष्य – उमेश सिंह कुशवाहा
20 नवम्बर 2026, पटना।
आगामी 24 नवंबर को आयोजित होने वाले ‘सुशासन दिवस - नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज जनता दल (यू) की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में जद (यू) विधानमंडल दल के सदस्यगण, जिला कार्यक्रम प्रभारी, प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष, जिला एवं नगर अध्यक्ष तथा प्रखंड एवं सेक्टर अध्यक्ष शामिल हुए।
बैठक में पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार जी भी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। उन्होंने बैठक में जुड़़े पार्टी नेताओं एवं पदाधिकारियों का कुशलक्षेम जाना तथा संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रम को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
बैठक में माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा एवं मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की तथा इसे सफल बनाने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। साथ ही, जनसंपर्क अभियान, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और विभिन्न स्तरों पर आपसी समन्वय को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके साथ ही, सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर 23 नवंबर को प्रदेश कार्यालय सहित राज्यभर के सभी जिला एवं प्रखंड कार्यालयों में दीपोत्सव मनाया जाएगा। पार्टी के सभी स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी अपने घरों में कम से कम 11 दीप जलाएंगे।
इस अवसर पर माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा जी, बिहार सरकार की मंत्री सह प्रदेश कार्यक्रम संयोजक श्रीमती लेशी सिंह जी, बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़़़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ जी एवं मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, श्री अनिल कुमार, डाॅ0 अमरदीप, श्री बासुदेव कुशवाहा, श्री शम्भु कुशवाहा सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
इस मौके पर बैठक को संबोधित करते हुए माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा ने कहा कि 24 नवंबर 2005 से बिहार में वास्तविक बदलाव की कहानी शुरू हुई। उस समय बिहार की स्थिति कैसी थी, यह किसी से छिपी हुई नहीं है। मा0 नीतीश कुमार जी ने शून्य से विकास की यात्रा शुरू कर बिहार को नए आयाम तक पहुँचाया। राज्य में सड़़़कों का जाल बिछा, कानून का राज स्थापित हुआ और संगठित अपराध पर पूर्णतः अंकुश लगा। खासतौर पर देश-दुनिया में बिहार को लेकर जो नकारात्मक छवि बन गई थी, उसे बदलने का काम नीतीश कुमार जी ने किया। हाल ही में बिहार म्यूजियम ने दुनिया के नौवें और एशिया के पहले म्यूजियम के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है, जो नीतीश कुमार जी के विजन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी ने हर बिहारी के लिए काम किया और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया। रेल मंत्री के रूप में उनके कार्यों की चर्चा आज भी देशभर में होती है। नीतीश कुमार जी ने हमेशा इस ध्येय के साथ काम किया कि सत्ता सेवा के लिए होती है, मेवा के लिए नहीं। आज भी बिहार के 13 करोड़़ लोगों के दिलों से नीतीश कुमार जी सीधे जुड़़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि असल मायनों में 24 नवंबर को बिहार को जंगलराज, कुशासन और गरीबी से स्वतंत्रता मिली थी। इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में पार्टी की ओर से प्रत्येक वर्ष 24 नवंबर को ‘सुशासन दिवस - नीतीश संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की।
इस मौके पर बैठक को संबोधित करते हुए मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मा0 नीतीश कुमार जी के बीस वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियाँ ही हमारी पार्टी की सबसे बड़़ी पूंजी हैं और इन्हीं उपलब्धियों की बुनियाद पर हमें भविष्य में मा0 श्री निशांत कुमार जी के नेतृत्व में पार्टी को आगे लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि 24 नवंबर को आयोजित होने वाले ‘सुशासन दिवस - नीतीश संवाद’ कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए पार्टी के एक-एक साथी को अपनी पूरी ताकत झोंक देनी है। वर्ष 2005 में जब मा0 नीतीश कुमार जी ने बिहार की बागडोर संभाली, तब राज्य ने अपना खोया हुआ गौरव पुनः प्राप्त किया। आज बिहार का शायद ही कोई ऐसा परिवार हो, जिसे नीतीश कुमार जी की विकास योजनाओं का लाभ नहीं मिला हो। उन्होंने पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क स्थापित करें और उन्हें ‘सुशासन दिवस - नीतीश संवाद’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करें।
बैठक को संबोधित करते हुए बिहार सरकार की मंत्री सह प्रदेश कार्यक्रम संयोजक श्रीमती लेशी सिंह ने कहा कि मा0 श्री नीतीश कुमार जी ने वर्ष 2005 में बिहार की सत्ता की बागडोर संभालने के बाद राज्य में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्हीं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए हम सभी को मिलकर इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाना है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह है और 24 नवंबर को इसे उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।
विधान परिषद् में सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ ने इस मौके पर कहा कि इस आयोजन में सभी जिलों में बूथ स्तर तक के साथी शामिल होंगे और आयोजन को ऐतिहासिक बनाएंगे। उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार ने दो दशक में अपने हर एक कार्य से सुशासन को परिभाषित करने का काम किया। ऐसा उदाहरण और कहीं नहीं है।
वहीं, अंत में कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन विधान परिषद में सत्तारूढ़़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी ने किया और 24 नवंबर के आयोजन को अभूतपूर्व बनाने हेतु पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान किया।