मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की नीतीश कुमार से मुलाकात प्रधानमंत्री के बिहार आगमन एवं ‘नीतीश सेतु’ के लोकार्पण को लेकर दी विस्तृत जानकारी, प्राप्त किया मार्गदर्शन
Kaushlendra Pandey 20 नवम्बर 2026, पटना।शुक्रवार को जनता दल (यू0) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के आवास पर जाकर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के बिहार आगमन एवं ‘नीतीश सेतु’ के लोकार्पण की विस्तृत जानकारी देकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा एवं उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी उपस्थित रहे।
श्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी का आत्मीयता के साथ स्वागत किया और 21 तारीख के आयोजन को लेकर अपने विचार साझा किए। श्री नीतीश कुमार ने कहा कि कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल का लोकार्पण बिहार के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। यह अत्याधुनिक पुल उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच विकास का सेतु होगा और संभावनाओं के नए द्वार खोलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को 21 नवंबर के कार्यक्रम को लेकर अपनी शुभकामनाएं दीं।