नीतीश सेतु से औद्योगीकरण तक बिहार को ₹34,470 करोड़ की सौगात, PM मोदी ने रचा विकास का नया अध्याय
नीतीश सेतु से बिहार के औद्योगीकरण तक विकास की नई राह, पीएम मोदी ने दी ₹34,470 करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात
वैशाली की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को दी विकास की बड़ी सौगात, नीतीश सेतु के लोकार्पण से लेकर बिजली, सड़क, आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास
पटना/वैशाली। बिहार के विकास की दिशा में 21 नवंबर का दिन ऐतिहासिक उपलब्धियों के रूप में दर्ज हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली की पावन धरती से विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार को लगभग 34,470 करोड़ रुपये की लागत वाली करीब 227 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इन परियोजनाओं के उद्घाटन, लोकार्पण, शिलान्यास और शुभारंभ से राज्य में विकास की नई रफ्तार को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने मां गंगा पर बने भव्य कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल ‘नीतीश सेतु’ का लोकार्पण किया। यह पुल उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन को आसान बनाने के साथ व्यापार, परिवहन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगा।
इसके अलावा बक्सर थर्मल पावर परियोजना की 660 मेगावाट क्षमता वाली इकाई, राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार, 100 पीएम ई-बसों की सौगात और शहरी आवास योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण पहल की गई। 26,900 से अधिक शहरी परिवारों को आवास से संबंधित लाभ तथा बिजली, सौर ऊर्जा, जलापूर्ति, सीवरेज, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं को भी आगे बढ़ाया गया।
प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को बिहार में बुनियादी ढांचे के विस्तार और औद्योगिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बेहतर सड़क संपर्क, ऊर्जा उपलब्धता और आधुनिक परिवहन सुविधाओं से राज्य में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावनाएं मजबूत होंगी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार का निरंतर सहयोग राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
मुख्यमंत्री ने विकास के इस अवसर को बिहार के उज्ज्वल भविष्य से जोड़ते हुए विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के साझा प्रयासों से विकसित बिहार का संकल्प तेजी से पूरा होगा।
बिहार की राजनीति और विकास के लिहाज से भी यह कार्यक्रम अहम रहा। नीतीश सेतु के लोकार्पण से लेकर हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात तक, बिहार में आधारभूत संरचना, औद्योगीकरण और रोजगार के नए रास्ते खोलने की दिशा में एक बड़ा संदेश गया।
मोदी जी के दिल में बिहार है और बिहार के दिल में मोदी जी.