बिदुपुर(वैशाली)। बिदुपुर भाजपा चलायेगी “भाजपा चले जनता के द्वार” कार्यक्रम।
भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर बिदुपुर पश्चिमी मंडल के दिलावरपुर स्थित वसुधा केन्द्र में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में आगामी छह जुलाई से सदस्यता अभियान के सफल संचालन हेतु पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया गया।
साथ ही यह निर्णय लिया गया कि सदस्यता अभियान के पूर्ण सफलता के लिए भाजपा चले कार्यकर्ताओं के द्वार अभियान चलाया जाएगा, जिस कार्यक्रम में भाजपा नेता सतीश कुमार मंडल के सभी पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं के घर घर जाकर उनके सहयोग से समाज के सबसे उपरी तबके के लोगों से लेकर निम्न तबके के लोगों को पार्टी में सदस्यता ग्रहण करा कर पार्टी की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
इसके साथ ही कल हाजीपुर में सदस्यता अभियान की शुरुआत करने आ रहे बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नन्द किशोर यादव के आगमन पर हाजीपुर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित रहने का आह्वाहन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बलराम कुमार ने किया जिसमें राघोपुर विधानसभा प्रभारी राधेश्याम तिवारी,महामंत्री सरोज कुमार सिंह,भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रमन सिंह, जिला परिषद प्रतिनिधि अरविंद ठाकुर,धीरेन्द्र कुमार,सुधीर सिंह,गंगाधर शर्मा,मोहन कुमार सिंह,विजय राय,अमोद कुमार सिंह, दीनबन्धु झा,आनंदी सिंह कुशवाहा, रंजीत यादव, ब्रजमोहन साह, राजकुमार प्रधान,भोला राम आदि लोगों ने अपना अपना विचार व्यक्त किया।



























