निखिल दुबे, संवाददाता
जम्मू कश्मीर श्रीनगर में दिवाली के 1 दिन पहले आतंकी हमला सीआरपीएफ के काफिले पर किया गया ।श्रीनगर के काकासराय में ग्रेनेड से हमला किया गया आतंकियों ने सीआरपीएफ काफिले को चुना जम्मू कश्मीर में जिस इलाके में सीआरपीएफ काफिले पर हमला किया गया है उस पूरे इलाके को सेना ने घेर लिया है ।पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी कर दिया गया है। इस आतंकी हमले में 5 सीआरपीएफ जवान घायल हो गए हैं। और एक जम्मू कश्मीर पुलिस के अधिकारी घायल हो गए हैं ।सीआरपीएफ और पुलिस पर ग्रेनेड अटैक। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है और बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है।



























