Corona Virus को लेकर अलर्ट पर बिहार, नेपाल बॉर्डर और पटना एयरपोर्ट पर मेडिकल टीम तैनात
उत्तर प्रदेश के नोएडा में कोरोना वायरस के मामले की पुष्टि के बाद बिहार में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को आपात बैठक की और तैयारियों पर मंथन किया. वहीं मलेशिया से लौटे गांधी मैदान के ट्विन टावर निवासी एक युवक के खून का नमूना जांच के लिए कोलकाता के नेशनल वायरोलॉजी संस्थान भेजा गया. नेपाल से सटे होने के कारण बिहार में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा खतरा है और इसे सेंसेटिव जोन में रखा गया है.
पुष्कर पराग