प्रधानमंत्री राहत कोष में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री चौबे ने 1 करोड़ व पीएम केयर फंड में 1 लाख की धन राशि दी
प्रधानमंत्री राहत कोष में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री चौबे ने 1 करोड़ व पीएम केयर फंड में 1 लाख की धन राशि दी।
बड़ी पहल : -बक्सर जिले में तैयार होगा कोरोना इमरजेंसी केयर यूनिट एवं आइसोलेशन वार्ड,
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे ने अपने सांसद निधि कोष से प्रधानमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपए एवं वेतन मद से पीएम केयर फंड में 1 लाख रुपए की धनराशि प्रदान की है।
केंद्रीय मंत्री श्री चौबे के मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश ने बताया कि अपने संसदीय क्षेत्र को 1.50 करोड़ रुपए की धन राशि सांसद निधि कोष(2019-20) से नोवल कोरोना वायरस से बचाव आदि के लिए तथा चिकित्सा उपकरण एवं अन्य सामग्री सहित सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए तत्काल निर्गत करने की अनुशंसा श्री चौबे पहले ही कर चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे ने कहा कि कोरोनावायरस के विरुद्ध जंग में केंद्र एवं राज्य सरकार किसी तरह की कमी नहीं छोड़ रही है। सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
बड़ी पहल:बक्सर जिले में होगी कोरोना इमरजेंसी केयर यूनिट किया स्थापना
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे की विशेष प्रयास से बक्सर जिले में कोरोना इमरजेंसी केयर यूनिट की स्थापना यथाशीघ्र की जाएगी। इसकी तैयारियों को मूर्त रूप दे दिया गया है। बक्सर एवं डुमराव सहित जहां पर जिला प्रशासन को आवश्यकता होगी। वहां यह यूनिट स्थापित की जाएगी। पहले चरण में यह बक्सर एवं डुमराव में होगा। उसके उपरांत आवश्यकता अनुसार अन्य जगहों पर भी इसकी व्यवस्था की जाएगी। सांसद निधि कोष एवं एसजेवीएनएल के जन कल्याण कोष से इसकी स्थापना की जाएगी।
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे ने एसजेवीएनएल के सीएमडी से बातचीत कर इस ओर कदम उठाने की पहल की थी। केयर यूनिट बन जाने से बक्सर संसदीय क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री चौबे ने इसे युद्ध स्तर पर तैयार करने का निर्देश दिया है।
30 आइसोलेशन बेड जिला प्रशासन को हुआ प्राप्त
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री की पहल पर एसजेवीएनएल जिले में 50 आइसोलेशन बेड की आपूर्ति कर रहा है। जिसमें से 30 जिला प्रशासन को प्राप्त हो चुका है। जिले में बन रहे आइसोलेशन वार्ड में इन बेड को रखा जायेगा।
15 हजार मास्क व 15 सौ सैनिटाइजर बोतल की आपूर्ति हुई
एसजेवीएन ने अपने जनकल्याण कोष से केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे की पहल पर 15 हजार मास्क एवं 15 सौ सेनीटाइजर बोतल जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया है। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री चौबे ने लोगों से अपील की है कि वे केंद्र व राज्य सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करे.