दरियापुर
प्रखण्ड क्षेत्र के अकबरपुर पंचायत के सभी वार्डो में साबुन व मास्क वितरण करने की जिम्मेवारी मुखिया ने वार्ड सदस्यों को दिया जानकारी के अनुसार इस पंचायत के 15 वार्ड के सभी वार्ड मेंबर से अपने अपने वार्ड में घरों की सूची के अनुसार साबुन मास्क दिया गया वही मुखिया माया देवी ने बताया कि पूरे पंचयात के लिए 30 हजार साबुन व 25 हजार मास्क मंगवाया है जो अपने प्रतिनिधि व पूर्व मुखिया हरी सहनी के माध्यम से हर वार्ड तक पहुंचाने की दायित्व सौपी है
उन्होंने कहा कि इस वितरण के साथ साथ दिहाड़ी मजदूर पर भी फोकस कर रही हूं कि उसे दैनिक उपयोग की खादय सामग्री व अन्य सामान के लिए परेशानी न हो और समय समय खादय सामग्री उपलब्ध भी करायी जाती है इस कार्य मे सहयोग करने वालों में उपमुखिया इलाइची देवी,रंजीता पांडेय,अनिता सिंह,अशोक बैठा,चन्देश्वर साह, डॉ अजय राय,मो तरमुल हक,विंदेश्वर राय, योगेन्द्र महतो,पैक्स अध्यक्ष संजय राय आदि है.
नित्यानंद




























