जयपुर एयरपोर्ट / खराब मौसम के कारण दिल्ली के आसमान में एक घंटे चक्कर काटने के बाद जयपुर लौटी फ्लाइट, 45 मिनट बाद फिर रवाना हुई
जयपुर एयरपोर्ट / खराब मौसम के कारण दिल्ली के आसमान में एक घंटे चक्कर काटने के बाद जयपुर लौटी फ्लाइट, 45 मिनट बाद फिर रवाना हुई :
जयपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली एक फ्लाइट को अपनी मंजिल तक पहुंचने के बाद लौटना पड़ा। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल शुक्रवार को शाम 4:50 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-492 ने जयपुर से दिल्ली के लिए करीब 40 यात्रियों के साथ उड़ान भरी।
फ्लाइट करीब 5:30 बजे दिल्ली के आसमान में पहुंची। जब फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने लगी तो अचानक एटीसी ने खराब मौसम का हवाला देते हुए फ्लाइट की लैंडिंग को होल्ड कर दिया। करीब एक घंटे तक फ्लाइट दिल्ली के आसमान में चक्कर काटने लगी।
जब एक घंटे तक एटीसी ने फ्लाइट को लैंड कराने की परमिशन नहीं दी तो पायलट ने एटीसी से लैंडिंग कराने के लिए कहा। जिसके बाद फ्लाइट को दोबारा जयपुर भेजे जाने के निर्देश दिए गए। फ्लाइटजयपुर में लैंड कर गई।ऐसे में यात्रियों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने एयरलाइंस स्टाफ से पूछताछ करना शुरू कर दिया। जिस पर स्टाफ ने सभी यात्रियों को शांत रहने के लिए कहा। करीब 45 मिनट बाद दिल्ली में मौसम साफ होने पर फ्लाइट को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। गौरतलब है कि इस दौरान यात्रियों को फ्लाइट के अंदर ही रखा गया।
काजल सिंह, संवाददाता