ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम यानि कि जीएचएमसी के लिए 4 दिसंबर, 2020 का दिन काफी अहम रहा है। बता दें कि नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना ज़ोरों-शोरों से जारी है।
बता दें कि निगम के 150 वार्डों के लिए 1,122 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। मतगणना की शुरुआत में जहां भाजपा (BJP) ने बढ़त बनाई हुई थी तो वहीं अब बड़ा उलटफेर करते हुए टीआरएस सबसे आगे चल रही है।
दूसरी ओर, चंद्रशेखर राव की पार्टी 61 सीटों पर आगे चल रही है। और तो और दूसरे नंबर के लिए भाजपा और एआईएमआईएम के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।
अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा की भाजपा ओवैसी के गढ़ में सेंध लगाकर पिछली बार की तुलना में ज्यादा सीटें जीत पाती है या नहीं।
प्रिया की रिपोर्ट.




























