कर्नाटक विधान परिषद के डिप्टी चेयरमैन एसएल धर्मेगौड़ा का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, आत्महत्या की आशंका. कर्नाटक विधान परिषद के उपसभापति एसएल धर्मेगौड़ा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. जेडीएस विधायक का क्षत विक्षत शव मध्य कर्नाटक की पहाड़ियों में उनके गृह नगर चिकमगलूर के पास रेलवे ट्रैक पर पाया गया.धर्मेगौड़ा से जुड़े शीर्ष सूत्रों ने समाचार की पुष्टि करते हुए कहा कि वे अधिक जानकारी के लिए मामले की जांच कर रहे हैं. उनके मुताबिक, उनका शव सुबह 2 बजे (29 दिसंबर) के आसपास मिला था. 64 वर्षीय गौड़ा हाल ही में कांग्रेस के सदस्यों द्वारा उच्च सदन में उन्हें घेरने के बाद चर्चा में आए थे. कांग्रेस सदस्यों का आरोप था कि वह गैरकानूनी तरीके से सत्र की अध्यक्षता करने की कोशिश कर रहे थे.
पुष्कर पराग की रिपोर्ट.





























