झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्रिपरिषद का दूसरा विस्तार कर लिया है। बता दें कि इसी दौरान दिवंगत अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के बेटे हफीजुल हसन को प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया गया।
5 फरवरी को उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई। इस बात की जानकारी सरकारी सूत्रों से प्राप्त हुई। सूत्रों की मानें तो राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने 5 फरवरी की दोपहर यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में हफीजुल हसन को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई।
शपथ ग्रहण के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उनके मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य, राज्य सभा सदस्य एवं मुख्यमंत्री तथा हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन के अलावा प्रदेश के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
प्रिया सिन्हा की रिपोर्ट.



























