पटना ब्यूरो /शिक्षक सुधीर सर का इस तरह दुनिया से चले जाना शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति- इंजीनियर: अभिषेक झा, प्रवक्ता -जेडीयू,बिहार
प्रियंका भारद्वाज की रिपोर्ट /जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता अभिषेक झा ने शिक्षक सुधीर जी के मृत्यु पर गहरा दुख जताया . इंजीनियर झा ने कहा की बेहद मिलनसार स्वभाव के धनी, कुशल मार्गदर्शक और शिक्षक आदरणीय सुधीर सर का इस तरह दुनिया से चले जाना शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।पता नहीं यह महामारी कितने लोगों को अपनों से छीन लेगी।। अभिषेक झा ने कहा सर के साथ काम करने के दौरान अपार स्नेह मिला।।शोक संतप्त परिवार को पीड़ा सहन करने की शक्ति ईश्वर से मिले यह कामना है और सुधीर सर को भगवान अपने श्री चरणों में जगह दे।।