पटना /बिहार आयुष सोसायटी द्वारा सप्तम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर तैयारी पूरी, ऐतिहासिक होगा वर्चुअल योगा कार्यक्रम- प्रशांत कुमार -नोडल पदाधिकारी, आयुष -बिहार
पटना -कौशलेन्द्र पराशर की विशेष रिपोर्ट/ सप्तम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य आयुष सोसाइटी द्वारा तैयारी जोरों की जा रही है , राज्य आयुष सोसाइटी के नोडल पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा की राज्य आयुष सोसाइटी ने केंद्रीय आयुष मंत्रालय के आदेश का पूरी तरह से पालन करते हुए दिख रहा है . स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के निर्देश पर पूरी तैयारी कर रखी गई है . कल का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा. कार्यक्रम का शुरुआत केंद्रीय आयुष मंत्री किरण रिजू के अभिभाषण से शुरू होगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे, उसके बाद देश के नामी-गिरामी योग गुरु के द्वारा योग सिखाया जाएगा और योग पर प्रकाश डाला जाएगा. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय , अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के द्वारा लगातार सोशल मीडिया, दैनिक अखबार,
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से अपील की जा रही है, वर्चुअल कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है.योग को पूरी दुनिया प्रधानमंत्री मोदी ने मान्यता दिलाया है. योग हर मनुष्य के लिए जरूरी है. अगर आपको इस महामारी से बचना है केंद्र के द्वारा के दिए गए गाइडलाइन, बिहार सरकार के द्वारा दिए गए गाइडलाइन का पालन करना होगा. तभी इस महामारी से बच सकते हैं. योग सभी भारतवासियों -बिहार वासियों के लिए जरूरी है. योग स्वस्थ रहने और फिट रहने का एक अच्छा माध्यम है. कल के कार्यक्रम में 500000 से ज्यादा लोग सम्मिलित होंगे. ग्रामीणों तक पहुंच बनाने के लिए जिला देशी पदाधिकारी सहित सभी मुखिया -पंचायत समिति के सदस्यों को निर्देशित किया गया है.