अजय कुमार, विधि संवाददाता की रिपोर्ट /बिक्रमगंज निवासी संजय कुमार मिश्रा ने ली बीजेपी की सक्रिय सदस्यता, प्रदेश अध्यक्ष डॉ.संजय जयसवाल और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने संजय मिश्रा को बीजेपी की दिलाई सदस्यता. संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि बीजेपी देश की सबसे बड़ी पार्टी है और इस पार्टी में ही सभी समाज का विकास हो सकता है. संजय कुमार मिश्रा ने कहा की बीजेपी का एक ही नारा है सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास.इसी को ध्यान में रखते हुए हमने बीजेपी की सदस्यता ली. बिक्रमगंज से सैकड़ों समर्थकों के सक्रिय सदस्य लेने पहुंचे संजय मिश्रा ने कहा हम लोगों ने कोरोना काल में गरीबों को बहुत ही ज्यादा मदद किया है. अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं होते तो आज देश में लाखों लोग कोरोना से मर चुके होते. बिहार में डॉक्टर संजय जयसवाल जी के कुशल नेतृत्व में बीजेपी बहुत आगे बढ़ रही है और 1 दिन बीजेपी का बिहार में अपना शासन होगा. बीजेपी को बिक्रमगंज और रोहतास में और ज्यादा मजबूती मिलेगी.





























