प्रिया सिन्हा की रिपोर्ट / पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुंबई में कहा बीजेपी से लड़ने के लिए अब नया गठबंधन बनाने की समय की मांग है. सोनिया गांधी के नेतृत्व वाले यूपीए समाप्त हो चुका है. विपक्ष की चेहरा बनने की संभावनाओं के बीच पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शरद पवार से मुलाकात की. ममता बनर्जी ने सिविल सोसाइटी के लोगों से बातचीत करते हो क्या अगर सभी क्षेत्रीय दल साथ आ गए तो भारतीय जनता पार्टी को हराना आसान होगा. विपक्ष को दिशा देने के लिए मैंने सिविल सोसायटी के लोगों की सलाहकार समिति बनाया था. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी. दूसरी तरफ शरद पवार ने कहा कि जो भी लोग भाजपा के खिलाफ है सभी एक साथ आने के लिए स्वागत है.





























