प्रिया सिन्हा की रिपोर्ट /बिहार में कोरोना संक्रमित छह और मरीजों की मौत हो गई जबकि संक्रमण के 1654 नये मामले सामने आए. पिछले 24 घंटों के दौरान जिन 6 मरीजों की कोरोना की चपेट में आकर मौत हो गई है उनमें पटना के दो तथा भोजपुर, किशनगंज, पूर्णिया एवं सीतामढी के एक-एक मरीज शामिल हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के प्रकाश में आए नए 1654 मामलों में सबसे अधिक पटना में 221, वैशाली में 165 एवं पूर्वी चंपारण में 116 मामले हैं. बिहार में वर्तमान में कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8993 है.




























