पटना /जीकेसी ने किया नेत्रहीन बच्चों के बीच कंबल, मास्क, सैनिटाइजर वितरण
जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 03 फरवरी ::जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) ने अंतर ज्योति नेत्रहीन बालिका विद्यालय के बच्चों के बीच कंबल, मास्क, सैनिटाइजर वितरण तथा पौधारोपण किया। उक्त कार्यक्रम जीकेसी के स्थापना के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर राज्य में मनाया जा रहा है एक सप्ताह का कार्यक्रम। इसी क्रम में आज तीसरे दिन नेत्रहीन के बच्चों के बीच 100 कंबल, मास्क, सैनिटाइजर का वितरण 03 फरवरी ( गुरुवार) को किया गया। साथ ही पौधारोपण कार्यक्रम किया गया।उक्त कार्यक्रम का संचालन जीकेसी बिहार प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भजन प्रस्तुत किया, जिसे सभी लोगों ने पसंद किया।उक्त अवसर पर जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि शीतलहर से पूरा जनजीवन ठिठुरा हुआ है। ऐसे मौसम में जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़ों एवं कंबल की ज्यादा आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है। जीकेसी जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के लिये तत्पर है। हर सामर्थ्यवान लेगों को इस दिशा में आगे आने की जरूरत है। यदि अन्य लोग मानवता की सेवा के लिए आगे आए तो गरीबों का दुख कम होगा।उन्होंने कहा कि जीकेसी के सभी सदस्य हर पल गरीब जरूरतमंद की मदद के लिए नि:स्वार्थ भाव से खड़े रहते हैं। असहाय परिवार जो ठंड में गर्म कपड़े के लिए परेशान हैं, उनको चिह्नित कर मदद करने की आवश्यकता है।जीकेसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और बिहार झारखंड के प्रभारी दीपक कुमार अभिषेक ने कहा कि असहाय परिवार जो ठंड में गर्म कपड़े के लिए परेशान हैं उनको चिह्नित कर मदद करने के लिए लोगों की पहचान कराया जा रहा है। ताकि जरूरतमंद लोगों की सूची तैयार कराई जासके और गरीब, असहाय लोगों को कंबल उनके घर पर पहुंचाया जा सके।उन्होंने कहा कि आपकी छोटी सी एक पहल से जरूरतमंद लोगों को खुशी दे सकती है। हम सभी लोगो का प्रयास रहेगा कि वह निरंतर जरूरमंद लोगो की मदद करें।बिहार प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने कहा कि जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाया जाना बेहद जरूरी है। अंतर ज्योति नेत्रहीन बालिका विद्यालय के बच्चों के बीच कंबल का वितरण कर मन में सुखद अनूभूति हो रही है। जीकेसी की कोशिश रहती है कि लोगों के बीच अधिक से अधिक मदद पहुंचायी जा सके। हमारे प्रयास से हजारों लोगों की जान बच सकती है तो यह नेक प्रयास हम सभी को करना चाहिए।उक्त अवसर पर मीडिया- कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार, युवा प्रकोष्ठ के प्रभारी राजेश सिन्हा संजू, कला संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर कुमार वर्मा, संगठन मंत्री बलराम जी, युवा प्रकोष्ठ के पटना जिला अध्यक्ष पीयुष श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव शिखा स्वरूप , पटना युवा जिला सचिव श्रेया सिन्हा, विद्यालय की प्रिंसिपल राजश्री दयाल, वार्डन रेनू कुमारी, शुभम कुमार, गोलू कुमार समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।