प्रियंका,झारखण्ड ब्यूरो -दुमका: रांची की घटना के बाद उपराजधानी दुमका में जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है. इसी को लेकर दुमका उपायुक्त रविशंकर शुक्ला और पुलिस अधीक्षक अम्बर लकड़ा के संयुक्त नेतृत्व में दुमका में फ्लैग मार्च निकाला गया. दुमका के नगर थाना से निकला फ्लैग मार्च मुख्य बाजार टिन बाजार होते हुए दुधानी, रसिकपुर इलाके से सिदो कान्हू चौक होते हुए नगर थाना पहुंची. फ्लैग मार्च में उपायुक्त एसपी के साथ साथ एसडीएम एसडीपीओ सहित सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल और एसएसबी के जवान शामिल थे.उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने दुमका की जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान ना दें शांति और सौहार्द बनाने में अपने योगदान दें





























