कौशलेन्द्र पाराशर की विशेष रिपोर्ट / राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी की उपस्थिति में आज 12बजे आम जनता पार्टी “राष्ट्रीय. का मगध प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन, बोधगया के नवनिर्मित महाबोधी सांस्कृतिक केंद्र में संपन्न हुआ, इसमें मगध प्रमंडल के अंर्तगत सभी जिला से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया कार्यक्रम में भारी संख्या में बस और निजी वाहन से लोग आए जिससे शहर में अफरा-तफरी का माहोल बना रहा कार्यक्रम का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रिये अध्यक्ष श्री विद्यापति चंद्रवंशी ने दीप प्रज्वलित कर किया ,बोधगया में कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश महासचिव राम किशोर सिंह उर्फ चुननु चंद्रवंशी ने किया, मंच का संचालन पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर ने किया ।
मगध प्रमंडल के कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मगध परमंडल के अंर्तगत आने वाले सभी विधान सभा सीट पर प्रत्याशी उतारने की बात कही इसके कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित किया और पूरे ऊर्जा के साथ काम करने के लिए अपील किया उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आम जनता पार्टी राष्ट्रीय ऐसे लोगों को पार्टी में जोड़ रही है जो सत्ता सुख के लिए नहीं बल्कि समाज सेवा के लिए काम करना चाहते हैं। विद्यापति चंद्रवंशी ने कहा की हम लोगो ने अभियान चला कर स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्रीधारक युवा युवती को भारी संख्या में जोड़ा है यह देश युवाओं का देश कहलाता है जबकि युवा वर्ग के भविष्य को ले कर सरकार को कोई चिंता नहीं है जो यह सरकार के कथनी और करनी में अंतर को पारीलक्षित करता है 2017 से 2022 तक करीब करीब 6.5 लाख उद्योगपति इस देश से पलायन कर चुके हैं उन्होने भारत हीं नही छोड़ा बल्कि भारत की नागरिकता भी छोड़ दी आज बिहार के मेधावी छात्र अपनी देश के लिए नहीं बल्कि दूसरे देशों को अपनी योग्यता से लाभान्वित कर रहा है.आम जनता पार्टी “राष्ट्रीय” जाति और धर्म से ऊपर उठ कर देश की और बिहार की जो मूल्य समस्या है उस बिंदु पर काम करने को आवश्यकता पर बल दिया है गठबंधन की सरकारों का ज्यादा समय आंतरिक कलह को सुलझाने पर बीतता है जिस कारण जो देश और राज्य की मूल समस्या है उस पर सरकार कार्य नही कर पाती है उन्होंने आने वाले समय में सभी प्रमंडल में कार्यकर्ता सम्मेलन करने की बात कही और उन्होने आगामी विधानसभा चुनाव में 253 पर चुनाव की तैयारी पर अपील कियाइस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रवि वत्शायन, प्रधान राष्ट्रीय महासचिव मोहमद परवेज खां राष्ट्रीय महासचिव सिवनाथ प्रसाद शर्मा, बिहार प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ब्रह्मानंद चंद्रवंशी, बिहार प्रदेश महासचिव हरिहर प्रसाद चंद्रवंशी अलका वर्मा , रणधीर कुमार सिंह बिहार प्रदेश महिला मोर्चा के अध्यक्ष रंजना देवी, बिहार प्रदेश सचिव सूर्य देव प्रसाद ठाकुर गणेश बींद सहित पार्टी के कई नेताओं ने भी लोगों को संबोधित किया।
