प्रिया सिन्हा -दिल्ली / केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्पष्ट कर दिया – अवैध प्रवासियों को देश में शरण नहीं, रोहिंग्या हर हाल में देश से बाहर निकाले जाएंगे. केंद्र सरकार का साफ इरादा हैं उनको उनके देश भेज दिया जाएगा. उन्होंने कहा मैं स्पष्ट करता हूं कि विधि मंत्रालय ने साफ तौर पर कहा है कि म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमानों को भारतीय नागरिकता नहीं दी जाएगी. उन्हें हर हाल में उनके देश वापस भेजा जाएगा. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला तेज करते हुए और आप ठाकुर ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल अवैध प्रवासियों के रेवड़ी बांट रहे हैं और वोट बैंक की राजनीति के लिए देश की सुरक्षा से समझौता करने को तैयार हैं. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल से कहा कि दिल्ली सरकार उस क्षेत्र को हिरासत केंद्र घोषित करने के लिए तत्काल कदम उठाए जहां शरणार्थी रह रहे हैं. रोहिंग्या शरणार्थियों को उनके देश भेजने का प्रयास किया जा रहा है. बांग्लादेश में 800000 से अधिक रोहिंग्या शरणार्थी हैं. 2 दिनों से भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी जंग जारी है.

Anurag Thakur. (File Photo: IANS)