पटना /बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल का मुख्यमंत्री नितीश पर तंज -11 सीट पर लड़ने वाले अपनी सरकार बनाएँगे
प्रियंका भारद्वाज की रिपोर्ट /बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल का मुख़्यमंत्री नीतीश कुमार के विशेष राज्य के बयान पर तंज. प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने पूछा 11 सीट पर लड़ने वाले अपनी सरकार बनाएँगे.आज नीतीश कुमार मांग कर रहें है विशेष राज्य की.जिस चीज की बात खत्म हो गई उसपर कुछ कहने की जरूरत नहीं.केंद्र सरकार बिहार को अलग से कई योजनाओं के लिए राशि देती है.लेकिन यदि मुख़्यमंत्री उसको लेंगें नहीं कार्य के लिए जमीन नहीं उपलब्ध करवाएंगे तोकेंद्र सरकार क्या कर सकती है.बिहार को फिर पीछे धकेलने का काम हो रहा है.गति शक्ति योजना,दिघवाड़ा कलकत्ता सहित कई बड़ी बड़ी योजना को लेकर केंद्र सरकार पैसा दी है जिसपर काम करे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार.