धनबाद /पिकलबांल विश्व चैंपियनशिप इंडोनेशिया में पहला गोल्ड भारत के अजीत भारद्वाज को 60+ कैटेगरी में मिला
अजित सिंह झारखण्ड हेड -धनबाद से : बुधवार को झारखंड पिकलबॉल एसोसिएशन के सचिव बी. सुधीर ने जानकारी दी की 20 सितंबर से 24 सितंबर तक इंडोनेशिया के बाली में हो रहे पिकलबांल चैंपियनशिप के पहले दिन भारतीय टीम में दिल्ली के खिलाड़ी अजीत भारद्वाज ने 60+ कैटेगरी में स्वर्ण पदक हासिल कर भारत का मान बढ़ाया. बी. सुधीर ने कहा की पूर्वानुमान था कि विश्व चैंपियनशिप इंडोनेशिया में भारतीय खिलाड़ी उम्दा और जबरदस्त प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक प्राप्त करेंगे. एक अन्य कैटेगरी मैच में झारखंड के खिलाड़ी कालरा ने ऑस्ट्रेलिया के केविन को 15/7 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच पदक जीतने की उम्मीद को पक्का किया. भारतीय टीम के जसमीत सिंह कालरा के स्वर्ण पदक जीत से उत्साहित होकर अन्य भारतीय खिलाड़ी अभिषेक कुमार सिन्हा प्रभात कुमार, आदित्य रोहिल्ला, दिव्यांशु कटारिया सुर्यवीरा सिंह भूल्लर राकेश कोहली और अजित भारद्वाज मैं काफी जोश है और अपने-अपने कैटेगरी के मैच में दमदार प्रदर्शन करेंगे.