दिल्ली, प्रिय सिन्हा : मदरसे में मोहन भागवत ने बच्चों से सीधा संवाद किया और उनकी शिक्षा के संबंध में जानकारियां ली। करीब 45 मिनट तक भागवत मदरसे में रहे। इससे पूर्व मोहन भागवत ने आल इंडिया इमाम आर्गेनाइजेशन के प्रमुख के साथ चर्चा की और उनका हाल जाना। भागवत पहले मध्य दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित मस्जिद में गए। इसके बाद वहां से उत्तरी दिल्ली के आजादपुर में मदरसा तजावीदुल कुरान में पहुंचे।
वहां उन्होंने ने बच्चों को दी जाने वाली शिक्षा की जानकारी ली। संघ पदाधिकारियों के अनुसार आल इंडिया इमाम आर्गेनाइजेशन के प्रमुख उमर अहमद इलियासी ने मदरसे के बच्चों से बातचीत के दौरान भागवत को ‘राष्ट्रपिता’ बताया, हालांकि भागवत ने उन्हें तत्काल टोका और कहा कि देश में एक ही राष्ट्रपिता हैं और बाकी सभी ‘भारत की संतानें’ हैं।



























