मध्य प्रदेश / खरगोन जिले के नर्मदा घाट पर राहुल गांधी ने किया गंगा आरती, बहन प्रियंका गांधी भी रही मौजूद
अंबिकेश तिवारी -मध्य प्रदेश ब्यूरो / खरगोन जिले के नर्मदा घाट पर राहुल गांधी ने किया गंगा आरती, साथ में बहन प्रियंका गांधी भी रही मौजूद. प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा का साथ लगातार दे रही हैं. कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी आईटी प्रकोष्ठ पर आरोप लगाया कि एक वीडियो के साथ छेड़छाड़ राहुल गांधी को बदनाम की जा रही है. क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय द्वारा साझा किए गए वीडियो में दावा किया गया कि मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे. कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने पलटवार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डर्टी पॉलिटिक्स है. जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो जात्रा को बदनाम किया जा रहा है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि हम इस तरह की रणनीति की खातिर तैयार है और इसका परिणाम भारतीय जनता पार्टी को भुगतना होगा.