गुवाहाटी /कैबिनेट मंत्री सर्बानन्द सोनोवाल को राष्ट्रवादी पुस्तक इनसे हैं हम भेंट की गई
सीनियर एडिटर -शैलेश तिवारी /गुवाहाटी ब्यूरो । पुस्तक मेले के 33वें संस्करण में असम के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और कैबिनेट मत्री पत्तन, नौवहन, जलयान एवं आयुष मत्रालय भारत सरकार माननीय सर्बानंद सोनोवाल को राष्ट्रवादी पुस्तक इनसे हैं हम भेंट की गई। पुस्तक की सह लेखिका अवनीत कौर दीपाली एवं सह लेखिका कुमुद शर्मा ने इनसे हैं हम भेंट करते हुए माननीय सोनोवाल जी के प्रति आभार व्यक्त किया।दोनों सह लेखिकाओं ने बताया कि माननीय मंत्री जी ने अपना कीमती समय देते हुए इस पुस्तक के बारे विस्तृत जानकारी ली और इनसे हम की भूरि-भूरी प्रशंसा की। देश के लिए आवश्यक है कि अपने महान गुमनाम पूर्वजों को भी याद करते हुए प्रेरणा ले जिन्होंने अपने अभूतपूर्व बलिदान से देश को गढ़ा है। ध्वातव्य है कि इस पुस्तक में देश के 51 लेखक सम्मिलित हैं। एक अन्य कार्यक्रम के दौरान पंजाब से पधारे पंजाबी और हिंदी कलमकार बलजिंदर सिंह और असमिया के प्रमुख कलमकार नीलम कुमार को भी इनसे हैं हम भेंट की गई। प्रधान संपादक डॉ अवधेश कुमार अवध ने दी।