बंगाल, महिपाल मिश्रा : मकर संक्रान्ती के पुण्य अवसर पर तिर्थ यात्रीयों का गंगासागर पहुँचने का सिलसिला जारी है। इस बाबत जिला प्रशासन के तरफ से पुख्ता इन्तजाम किये गए हैं। कपिल मुनी मंदिर के महंत ज्ञानदास महाराज के उत्तराधिकारी स्वामी संजय दास ने बताया की इस बार मकर संक्रान्ती का पुण्यकाल 14 जनवरी कि शाम 6.53 से 15 जनवरी की शाम 4.53 बजे तक है।
राज्य सरकार ने श्रधालुओं के साथ गंगा आरती का भी आयोजन किया है, जिसमें स्वय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और शहर के मेयर फिरहाद हाकिम भी शामील होगें। कल तक लगभग 10 लाख से अधिक श्रधालु डुबकी लगा सकते है।




























