दिल्ली /BJP का राहुल गांधी पर पलटवार- झूठ ना फैलाए, आपने ओबीसी का अपमान किया
सौरभ निगम की रिपोर्ट -दिल्ली /BJP का राहुल गांधी पर पलटवार- झूठ ना फैलाएं,अपने ओबीसी का अपमान किया. भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी से गंभीर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या आपने ओबीसी का अपमान नहीं किया,क्या आप झूठ नहीं बोलते हैं, क्या विदेश में जाकर भी देश को बदनाम नहीं करते हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर छात्र ने कह दिया कि राहुल गांधी अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं राहुल गांधी क्यों किसी को अपमानित करने का अधिकार नहीं है. रविशंकर प्रसाद ने पूछा कि अब झूठ क्यों बोल रहा है कि गौतम अडानी के कारण आपको कोर्ट ने सदस्यता खत्म की है. रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पार्टी पर जबरदस्त पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस ने हमेशा ओबीसी को बदनाम किया है और अपमानित किया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे को पूरे देश में जोर-शोर से उठाएगी. पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर ने राहुल गांधी से कई अन्य सवाल भी पूछे.