पटना / बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी का पटना एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत होगा,आज भव्य तरीके से पदभार ग्रहण करेंगे
निखिल की रिपोर्ट -पटना / बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी का पटना एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत होगा,आज भव्य तरीके से पदभार ग्रहण करेंगे. बिहार भाजपा के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के स्वागत के लिए पूरे पटना को भारतीय जनता पार्टी का झंडा और बैनर से पाट दिया गया है. भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी के स्वागत के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा पटना हवाई अड्डा, राजवंशी नगर, हनुमान नगर मंदिर, पुनाइचाक,हारताली मोर, हाईकोर्ट पेट्रोल पंप, विमेंस कॉलेज,विद्युत भवन, नियोजन भवन,आयकर भवन होते हुए पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय सम्राट चौधरी पहुंचेंगे. इन सभी जगहों पर भारतीय जनता पार्टी के मंच मोर्चा और पटना महानगर के प्रदेश कार्यकर्ता स्वागत करेंगे. पार्टी कार्यालय में नेताओं द्वारा अभिनंदन किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, ऊर्जा मंत्री आरके सिंह, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल, भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता राधा मोहन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर, नंदकिशोर यादव और मंगल पांडे का संबोधन भी होगा. सम्राट चौधरी के रूप में भारतीय जनता पार्टी को एक तुरुप का है एका हाथ लग गया है. भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 2025 में सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री के रूप में भी पेश किया जा रहा है.