लखनऊ /बाहुबली अतीक अहमद के बेटा असद को मुठभेड़ करने वाली टीम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी
सौरभ निगम -लखनऊ ब्यूरो / अतीक अहमद के बेटा असद को मुठभेड़ करने वाली टीम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी। उमेश पाल हत्याकांड के दो भक्तों असद और गुलाम के मुठभेड़ के मारे जाने की जानकारी प्रमुख गृह सचिव संजय प्रसाद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को सौंप दी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 फरवरी को विधानसभा में सदस्य को आश्वस्त किया था कि उमेश पाल हत्याकांड के दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। उमेश पाल हत्याकांड में नामजद माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और उसके साथी गुलाम को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने झांसी स्थित परीक्षा बांध के पास मुठभेड़ में मार गिराया। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सूचना मिली थी कि झांसी के करीब 29 किलोमीटर दूर एक बाइक पर सवार असद -गुलाम भागने की कोशिश में है। एसटीएफ की टीम कई दिनों से उनको ट्रैक कर रही थी। उत्तर प्रदेश की एसटीएफ टीम ने दोनों के पास अत्याधुनिक विदेशी हथियार भी बरामद किए हैं।