कौशलेन्द्र पाराशर की रिपोर्ट /PM नरेंद्र मोदी ने नया संसद भवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया है.”सेंगोल ” के सामने नतमस्तक हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.हवन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रधानमंत्री ने नए संसद का उद्घाटन किया. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ में पूजा-अर्चना करने के बाद PM मोदी को अधीनम के संतो ने सेंगोल सौंपा.PM मोदी ने राजदंड को साष्टांग प्रणाम किया और इसके बाद “सेंगोल” को संसद में स्पीकर की कुर्सी के बगल स्थापित किया.श्रमिकों को किया सम्मानितPM नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद भवन के निर्माण में काम करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया गया . इसके बाद सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया.जिसमें तमाम धर्म के धर्मगुरु शामिल हुए.उद्घाटन समारोह का दूसरा चरण अभ दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ.जिसमें संसद और सेंगोल को लेकर दो लघु फिल्मों की स्क्रीनिंग हुआ और फिर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश राष्ट्रपति तथा उपराष्ट्रपति का संदेश पढ़ें. इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष तथा अंत में PM नरेंद्र मोदी का संबोधन हुआ .



























