लुधियाना, निखिल दुबे: जिले में ‘वेक अप लुधियाना’ अभियान में भाग लेते हुए पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने शुक्रवार को अभियान के तहत 1.87 लाख पौधे लगाने के लिए जिला प्रशासन और सभी संबंधित विभागों की सराहना की। ‘वेक अप लुधियाना’ के तहत आज पूरे शहर में पौधे लगाए गए। थाना फोकल प्वाइंट इलाक़े में हल्का विधायक हरदीप सिंह मुंडिया की मौजूदगी में एसीपी इंडस्ट्रीस एरिया जसविंदर सिंह खैरा, थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ अमनदीप सिंह बराड़ के द्वारा पौधे लगाए गए।

थाना फोकल प्वाइंट परिसर में पौधारोपण करते एसएचओ अमनदीप सिंह बराड़
विधायक मुंडिया ने अभियान के तहत बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान चलाने के लिए जिला प्रशासन और सभी संबंधित विभागों की सराहना की। उन्होंने अभियान में भाग लेने के लिए निवासियों को भी बधाई दी। थाना फोकल प्वाइंट परिसर में एसएचओ अमनदीप सिंह बराड़ ने पौधे लगाए तो वही चौकी ईश्वर कॉलोनी में इंचार्ज गुरचरण सिंह ने भी पौधे लगाए और उसकी संभाल करने की जिम्मेवारी ली।

चौकी ईश्वर कॉलोनी परिसर में पौधा लगाते इंचार्ज गुरचरण सिंह
विधायक मुंडिया ने जिले भर में लगाए जाने वाले पौधों के उचित रखरखाव और देखभाल पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि निवासियों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके आस-पास के क्षेत्रों में पेड़ों की उचित देखभाल की जाए और उनका उचित रखरखाव किया जाए क्योंकि ये पेड़ मुफ़्त में ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। ये सभी पेड़ स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने में मदद करते हैं।